रूस का यूक्रेनी शहर खारकीव पर हमला
रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव में फिर से हमला किया है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए हैं.अधिकारियों ने बताया कि हमले गाइडेड ग्लाइड बम से किए गए. हमले चार जिलों में किए गए.
👉 यह भी पढ़ें:
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, पूछा- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने कहा’ रूस ने अपार्टमेंट्स, बेकरी और स्टेडियम को निशाना बनाया है. साफ है उनके हमले का निशाना यूक्रेनी नागरिक हैं.
देश के पूर्वी इलाके में यूक्रेनी सेना रूसी सेना के साथ भीषण युद्ध लड़ रही है. रूस ने यूक्रेन के लगभग ध्वस्त हो रहे शहर वुलेदार को घेर रखा है.
हमले के बाद जेलेस्की ने उस अपार्टमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए बयान जारी किया, जो रूसी हमले में बुरी तरह ध्वस्त हो गया था.



