0:00
0:00 left
हिजबुल्लाह का दावा- लेबनान में इजराइली सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया
लेबनान में मौजूद ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने लेबनान में इजराइली सेना की जमीनी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है.
उसने एक बयान में कहा कि बुधवार सुबह उसकी इजराइली सेना के साथ झपड़ हो गई. इजराइली सैनिक अदाइसेह शहर में घुस रहे थे.
बयान में आगे कहा गया है कि हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजराइली गश्ती दल का सामना किया, उससे भिड़े, नुकसान पहुंचाया और उसे पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया.
इजराइल ने हिजबुल्लाह के इन दावों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इससे पहले इजराइल डिफेंस फोर्स ने लेबनान में ज़मीन पर सैन्य ऑपरेशन करने की घोषणा की थी.
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा था कि वह दक्षिणी लेबनान में जमीन से सैन्य कार्रवाई शुरू करने जा रहा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- Nagpur Forced Conversion Case में बड़ा मोड़! फरार मौलाना ने किया सरेंडर, क्या अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और कथित धर्म परिवर्तन रैकेट के राज?
- Iran-US Peace Deal के बाद ईरान का बड़ा दावा! ‘अमेरिका और इजराइल को झुकने पर किया मजबूर’, समझौते पर देश के भीतर भी मचा बवाल
- Iran vs America: मध्य-पूर्व में भड़की जंग! अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा



