आज शेयर बाजार ने की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स जहां 400 अंक ऊपर रहा, वहीं निफ्टी 25 हजार के पार खुला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने धमाकेदार शुरुआत की। सेंसेक्स जहां 400 अक ऊपर रहा, वहीं निफ्टी 25,059 पर खुला। जानकार बता रहे हैं कि यह अमेरिकी बाजारों से आए पॉजिटिव संकेतों का असर है। बीएसई के प्रमुख इंडेक्स की शुरुआत में 23 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 शेयरों में तेजी है और 7 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

आज बाजार में निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो, आईटी मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बीएसई सेंसेक्स में 407.02 अंक यानी 0.50 फीसदी की उछाल के साथ 81,930 पर कारोबार की शुरुआत हुई। एनएसई का निफ्टी 141.20 अंक या 0.57 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 25,059 पर ओपन हुआ।

सेंसेक्स की कुछ प्रमुख मुनाफे वाली कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक. दूसरी ओर, घाटे में रहने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

शुरुआत में बीएसई के प्रमुख इंडेक्स की 23 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। 7 शेयर केवल मजबूती पर बने हुए हैं। एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इसके विपरित 7 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बीसएई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 464.11 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि कल ये 463.49 लाख करोड़ रुपये पर था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।