मंगलवार को भी जारी रहा शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला, सेंसेक्स 319 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त नजर आ रही है। आज प्री-ओपनिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 79,728.39 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 50 में 59 अंक की बढ़त देखी गई यह 24,185.40 पर था।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में नजर आए। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले और बाकी की 20 कंपनियों के लाल निशान में दिखे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आज टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.88 प्रतिशत, एटरनल 0.79 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.29 प्रतिशत, सनफार्मा 0.26 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.23 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.21 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.05 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इंफोसिस के शेयरों ने 1.55 प्रतिशत, टीसीएस 0.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.10 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.10 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.03 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 0.01 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सोमवार को कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 855.30 अंकों की बढ़त लेकर 76,996.78 अंकों पर और निफ्टी 273.90 अंकों की अच्छी बढ़त के साथ 24,125.55 अंकों पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।