सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में दिख रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 101.29 अंकों की तेजी के साथ 84,880.13 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, वहीं एनएसई निफ्टी 19.20 अंक की बढ़त के साथ 25,985.25 के स्तर पर नजर आ रहा था।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.30 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.25 प्रतिशत का उछाल नजर आया। अडानी पोर्ट में 0.75 प्रतिशत की मजबूती देखी जा रही है, वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयरों में 0.70 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। इसके विपरित आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 0.88 प्रतिशत की गिरावट नजर आ रही है और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.50 प्रतिशत नीचे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा बीईएल के शेयर भी 0.11 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.10 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं, वहीं इन्फोसिस के शेयरों में भी गिरावट नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 567 अंक ऊपर 84,779 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 171 अंक की तेजी रही, ये 25,966 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। एयरटेल, एसबीआई, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी रही। कोटक बैंक, बीईएल और इंफोसिस गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।