👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 17 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंकों की बढ़त के साथ 76,070.84 पर और एनएसई निफ्टी 172.35 की तेजी के साथ 23,581.15 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि निफ्टी की 50 कंपनियों में सिर्फ 34 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में एटरनल का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके विपरित इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में आज टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसके विपरित बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही।



