मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 2 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बद रहा। दिन भर की उठा पटक के बाद बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक की बढ़त के साथ 73,319.55 पर और निफ्टी 33.70 अंक ऊपर जाकर 22,713.10 पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। सेक्टोरल आधार पर आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.6 प्रतिशत की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में करीब 1-1 प्रतिशत की गिरावट रही। सुबह के कारोबार में जहां निवेशकों के बीच हाहाकार मचा था और बाजार ताश के पत्तों की तरह ढहता नजर आ रहा था, वहीं दोपहर होते–होते बाजार ने फिर वापसी की। आईटी सेक्टर के एचसीएल, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई। आईटी सेक्टर के अलावा मारुति सुजुकी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ,बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। शेयर बाजार में तेजी लौटने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड और अडाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



