Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 6 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 159.50 अंक की तेज के साथ 24,430.35 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 13 शेयर हरे निशान में रहे

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा 3.37 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, इटरनल, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन और लार्सन एंड टुब्रो में तेजी रही। दूसरी ओर, कोटक बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसके अलावा टीसीएस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और एचसीएल टेक में भी गिरावट रही।

इन शेयरों ने भरा सबसे ज्यादा दम

आज के कारोबार में एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

रियल्टी सेक्टर रहा सबसे आगे

अगर सेक्टर की बात करें तो रियल्टी सेक्टर सबसे आगे रहा और इसमें 1.8% की तेजी आई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, ऑयल एंड गैस, मेटल और एनर्जी सेक्टरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि मीडिया, पीएसयू बैंक और आईटी सेक्टर दबाव में रहे।

इन कारणों से बाजार में उठाव

बाजार में तेजी आने के पीछे कई बड़े कारण हैं। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतें करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई हैं। इससे भारत की अर्थव्यवस्था और महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका कम हुई है। अच्छी मानसून की स्थिति, विदेशी निवेशकों (FPI) की वापसी और वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। एनएसडीए के आंकड़ों के मुताबिक 3 जुलाई तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 708 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर CM विजय ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और ₹13,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।