👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार पर बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का दबाव नजर आ रहा है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 231 अंक की गिरावट के साथ 84,247 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी 77 अंक लुढ़ककर 25,801 पर खुला। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 309 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,182 और निफ्टी 91 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,787 पर था।
सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल का शेयर 3.3% गिरा है। इसके अलावा, इंफोसिस और टेक महिंद्रा का शेयर भी नीचे कारोबार कर रहा है। बीईएल और जोमैटो ऊपर हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। एनएसई के फार्मा, बैंकिंग और मीडिया सेक्टर में तेजी है। आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट है। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में ट्रेंट लिमिटेड ने सबसे अधिक उछाल दिखाया। ट्रेंट के शेयर 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4349.95 रुपये पर कामकाज कर रहे थे। इसके बाद बीईएलल 0.52 प्रतिशत उछलकर 422.00 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। तीसरे स्थान पर अडानी पोर्ट्स के शेयरों ने 0.49 प्रतिशत की तेजी हासिल की और 1505.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, बाजाज फाइनेंस ने 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 1009.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एशियन पेंट्स 0.42 प्रतिशत चढ़कर 2891.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बाजार खुलते ही कुछ शेयरों में दबाव दिखा। इनमें सबसे बड़ी गिरावट टीएमसीवी में दर्ज की गई। इसके सेयर 3.15 प्रतिशत की भारी कमजोरी के साथ 310.15 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद इंफोसिस 1.65 फीसदी लुढ़ककर 310.15 रुपये पर कामकाज कर रहा था। टाटा स्टील के शेयर 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 174.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि टेक महिंद्रा 0.81 प्रतिशत की गिरावट आई है और 1439.10 रुपये पर कामकाज कर रहा था। उल्लखनीय है कि हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 13 नवंबर को बाजार गिरावट और तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 पर वहीं निफ्टी 3 अंक की तेजी के साथ 25,879 पर क्लोज हुआ।



