मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 17 जून को शेयर बाजार हरे निशान में कुला। आज के कारोबार में एनएसई निफ्टी ने 24000 के ऊपर ओपनिंग दी है और वह 24044 पर खुला है। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स 271 अंकों की तेजी के साथ 77080 पर ओपन हुआ है।
ट्रेंट और आईटी शेयरों में तेजी
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (TRENT) में देखी गई। यह शेयर 1.93% की तूफानी बढ़त के साथ ₹2,953.80 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, आईटी सेक्टर के दिग्गजों ने भी आज बाजार को कंधा दिया। इंफोसिस 1.25% की मजबूती के साथ ₹1,157.90 पर कारोबार कर रहा है तो टेक महिंद्रा 1.18% उछलकर ₹1,463.90 के भाव पर पहुंच गया। जबकि विप्रो 1.11% की शानदार तेजी लेकर ₹184.69 के स्तर पर बना हुआ है और टीसीएस भी 1.07% की बढ़त के साथ ₹2,222.60 पर ट्रेंड कर रहा है। सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल, और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयर्स भी आधे से एक फीसदी तक की हरियाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
कई कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
एक तरफ जहां आईटी शेयर्स बाजार को आसमान पर ले जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रमुख काउंटरों में मुनाफावसूली का दबाव भी देखने को मिला। एनएसई निफ्टी के मुताबिक, मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंडालको का शेयर -1.00% की गिरावट के साथ ₹972.60 पर ट्रेड करते हुए सबसे ज्यादा लाल निशान में रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (-0.73%), एक्सिस बैंक (-0.70%), एनटीपीसी (-0.70%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.34%) के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी के इन शेयरों ने दिखाया दम
निफ्टी के शेयरों में टेक महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस ने दम दिखाया, जबकि हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंज्यूमर के शेयरों में गिरावट रही।
बैंकिंग और मेटल शेयर दबाव में
आज के कारोबार में बैंकिंग और मेटल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स 0.64% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty Realty में 0.76% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Bank Nifty 0.06% फिसलकर 57,262 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty PSU Bank और Nifty Private Bank इंडेक्स भी मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया तेजी के बाद बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.25% और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 0.54% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा Nifty Smallcap 250 में 0.54% और Nifty Microcap 250 में 0.80% की तेजी दर्ज की गई। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक बाजार में भी खरीदारी जारी है।



