मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 मई को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 1073 अंक की तेजी के साथ 76,488 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 312 अंक चढ़कर 24,031 के स्तर पर पहुंच गया।
इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी
निफ्टी पर आइशर मोटर्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं मैक्स हेल्थकेयर, ओएनजीसी, हिंडाल्को, टीसीएस और बजाज ऑटो में कमजोरी देखने को मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती
- सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
सेंसेक्स के अधिकांश शेयर हरे निशान में
सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, HDFC Bank, Eternal और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, HUL, TCS और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।
बैंकिंग शेयर आज फायदे में रहे
आज के कारोबार में एनएसई निफ्टी FMCG को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह करीब 3 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस, केमिकल और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी चढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी FMCG में मामूली गिरावट देखी गई।
शेयर बाजार में तेजी के कारण
आज शेयर बाजार में तेजी के कई कारण रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक ऐतिहासिक समझौते के बेहद करीब हैं। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया। दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 के स्तर पर पहुंच गया। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।



