सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 24 जून को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 790.54 अंक उछलकर  76,991.22 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 197.56 अंक की बढ़त के साथ 24,021.65 पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में निवेशकों को करीब दो लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

आज के कारोबार में  फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर के शेयरों ने महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई।आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और ट्रेंट जैसे बड़े स्टॉक्स ने सेंसेक्स की तेजी का नेतृत्व किया। सेक्टोरल आधार पर आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयरों ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। हालांकि, इस तेजी के बीच भी मेटल, ऑटो और मीडिया सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना। व्यापक सूचकांकों में मिला-जुला रुझान दिखा, जो बताता है कि निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी की है।

सेंसेक्स के ये शेयर रहे फायदे में

सेंसेक्स के तीस शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में इंडिगो, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे। दूसरी तरफ एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, बीईएल और भारती एयरटेल को नुकसान हुआ।

इन शेयरों और सेक्टर्स ने भरा दम

आज की इस मार्केट रैली को आईटी और रियल्टी सेक्टर्स ने लीड किया, जिसमें 2-2 प्रतिशत का तगड़ा उछाल आया। इसके साथ ही प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.8 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंटरग्लोब एविएशन, अडानी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। दूसरी ओर ऑटो, एनर्जी, मेटल और पावर सेक्टर्स पर आज दबाव देखा गया और ये लाल निशान में बंद हुए। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम सबसे आगे रहे।

दुनिया के बाजारों के हाल

अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.2% और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.6% की बढ़त पर रहे, हालांकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.2% गिर गया। एशियाई बाजारों में भी सुस्ती दिखी, जहां एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.2% गिर गया और एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स लगभग स्थिर रहा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।