सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 511 अंक टूटा, निफ्टी भी 141 अंक नीचे आकर हुआ बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 23 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट रही, ये 24,972 पर पहुंच गया।

सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट रही। एचसीएल टेक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स 2.3% तक गिरे। ट्रेंट और बीईएल में 3.4% की तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स गिरकर बंद हुए। एनसई के आईटी इंडेक्स में 1.48%, ऑटो में 0.92% और एफएमसीजी में 0.74% की गिरावट रही। मीडिया में 4.39% की तेजी रही। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी चढ़कर बंद हुए।

दिन के कारोबार में 900 अंक से अधिक की गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक कुछ हद तक उबरकर 511.38 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 931.41 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 81,476.76 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.50 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति सबसे ज्यादा पिछड़े। इसके विपरीत, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे। इससे पहले शुक्रावर को 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।