नई दिल्ली। मूडीज की रेटिंग में भारतीय रुपए को तगड़ा झटका लगा है। रेटिंग में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में भारतीय मुद्रा लगभग पांच परसेंट और पिछले पांच वर्षों में 20 परसेंट गिरकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में लगातार गिरावट देखने में आ रही है। हाल ही में रुपया 86.70 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ गया था। मूडिज का यह आकलन कई क्षेत्रों में बनी इस धारणा के उलट है कि डॉलर की मजबूती के बीच भारतीय करेंसी का प्रदर्शन अन्य करेंसी की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। मूडीज ने गिरते रुपए के प्रभावों को समझने के लिए भारत की 23 कंपनियों का आकलन किया है। इसके आधार पर मूडीज ने पाया कि इनमें से केवल छह कंपनियों पर ही डॉलर की मजबूती का असर पड़ रहा है। मूडीज के आकलन में शामिल इन कंपनियों में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क
- शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली
- शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका
- शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे
- रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा
- शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा



