भारतीय शेयर बाजार पर ट्रंप के टैरिफ का असर, लगातार दूसरे दिन भी भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैफिक के कारण शेयर बाजार में गुरुवार से हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही भारतीय बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कारोबार के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से भी ज्यादा टूट चुका है, जबकि एनएसई निफ्टी 215 अंको से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ की घोषणा के बाद यूएस स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार रात अमेरिकी बाजार में नैस्डैक करीब 6 फीसदी टूट गया, जबकि Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंक की गिरावट देखी गई। S&P 500 में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई। इसका भारतीय शेयर बाजार पर भी असर पड़ा। शुक्रवार के दिन कारोबार के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा नीचे आ चुका था, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 215 अंको से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी बैंक में 90 अंकों की गिरावट है।

आज बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर भारी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल सहित दो और शेयरों में तेजी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा चार प्रतिशत गिरावट मोटर्स के शेयरों में देखी जा रही है। इसके बाद टाटा स्टील और एल एंड टी के शेयर भी 2.5 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं। हिंदुस्तान कॉपर्स 3 फीसदी, Mazagon Dock के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, वेदांता के शेयर में 5.28 फीसदी की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी गिरावट है। रिलायंस के शेयर 2.83% टूटकर 1213 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने मार्केट को संभालने की कोशिश की है, जो 2.35 फीसदी चढ़कर 1837 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है, जिस कारण निफ्टी बैंक अब ग्रीन जोन में आ चुका है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक यानी 0.42% गिरकर 76,295.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 809.89 अंक तक गिर गया था। हालांकि, फार्मा सेक्टर में मजबूती आने से बाजार की गिरावट कुछ हद तक थम गई। निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.35% गिरकर 23,250.10 पर क्लोज हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।