👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में
0:00 left
मुंबई। पिछले सप्ताह और इस सप्ताह भी कई सत्रों में शेयर बाजार में तेजी के बाद आज बुधवार को भारी गिरावट नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक नीचे गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 181.80 अंक नीचे जाकर 23,486.85 पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 3.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप में 0.62% और स्मॉलकैप में 1.07% की गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक 1.2% की गिरावट के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर्स में रहा।



