👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में
0:00 left
मुंबई। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। आज बीएसई का सेंसेक्स 984.23 अंकों या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,690.95 के लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 324.40 अंक या 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,559.05 के नीचे क्लोज हुआ। इससे निवेशकों को 6.14 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।
बुधवार को आज के ट्रेड में बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा सब की हालत खराब रही। अधिकांश शेयर काफी गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स के शेयरों में भी गिरावट दिखी, लेकिन बाजार बंद होते समय इसने खुद को संभाल लिया। आज की गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 430.45 लाख करोड़ रुपये आ गया है जो पिछले कारोबारी सेशन में 436.59 लाख करोड़ रुपये था। इसके कारण निवेशकों को करीब 6.14 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार और बुधवार को मिला लें तो करीब 12 लाख करोड़ रुपए निवेशक गंवा चुके हैं।



