👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। इस सप्ताह लगातार चौथे दिन यानी आज गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार बढ़त दिखाई दे रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
आज प्री–ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 468.06 अंकों की तेजी (0.62%) के साथ 75,917.11 पर और निफ्टी 50 के 129.00 अंकों की तेजी (0.56%) की साथ 23,036.60 पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं एफएमसीजी और फार्मा शेयर्स नीचे जाकर कारोबार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार की इस तेजी के पीछे अमेरिकी केंद्रीय बैंक का ब्याज दरों पर नरम रुख है। फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, लेकिन 2025 में दो कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे दुनिया भर के बाजारों में पॉजिटिव माहौल बना। इस फैसले का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा, जहां शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली।



