राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्ही परी का आगमन, शादी की सालगिरह पर मिला बड़ा उपहार

Date:

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्ही परी का आगमन, शादी की सालगिरह पर मिला बड़ा उपहार

बॉलीवुड में खुशी का माहौल बना हुआ है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के माता-पिता बनने के बाद अब राजकुमार राव और पत्रलेखा भी पेरेंट्स बन गए हैं। शादी की चौथी सालगिरह पर कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की।

सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

राजकुमार और पत्रलेखा ने एक ज्वाइंट पोस्ट में सेलिब्रेशन कार्ड साझा किया, जिसमें लिखा था—
“हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।”

कपल ने कैप्शन में लिखा—
“हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

सेलेब्रिटीज और फैन्स ने दी बधाई

खुशखबरी आते ही फैन्स व सेलेब्स ने बधाइयों की बाढ़ ला दी। अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा—“क्लब में आप दोनों का स्वागत है।”

प्रेग्नेंसी की जानकारी पहले ही साझा कर दी थी

कपल ने 9 जुलाई को एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान उन्हें पता चला कि वे प्रेग्नेंट हैं। उसी दौरान राजकुमार के केयरिंग स्वभाव को देखकर उन्हें एहसास हुआ कि वे एक बेहतरीन पिता बनेंगे।

2014 में हुई थी मुलाकात, 2021 में शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कपल ने नवंबर 2021 में शादी की थी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।