👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
0:00 left
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पर पोस्ट पर भड़क गई हैं। प्रीति जिंटा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें 10 साल पहले लिए लोन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर फेक न्यूज को बढ़ावा देने का आरोप लगारही हैं। उन्होंने पार्टी से कहा कि उन्हें इस कृत्य के लिए शर्म आनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि केरल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था–उन्होंने (प्रीति जिंटा) अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को दे दिए और 18 करोड़ रुपये माफ करवा लिए। पिछले हफ्ते बैंक को नुकसान हुआ और अब जमाकर्ता अपने पैसों के लिए सड़क पर आ गए हैं। केरल कांग्रेस की पोस्ट को री–पोस्ट करते हुए प्रीति जिंटा ने कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा–नहीं, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट खुद ही चलाती हूं और आपको फेक न्यूज को बढ़ावा देने के लिए शर्म आनी चाहिए! किसी ने मेरे लिए कुछ भी नहीं लिखा या कोई लोन नहीं लिया। उन्होंने लिखा– मैं हैरान हूं कि कोई राजनीतिक पार्टी या उनका प्रतिनिधि मेरे नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके फेक न्यूज को बढ़ावा दे रहा है और बेबुनियाद गपशप और क्लिकबैट में लिप्त है।
10 साल से भी ज्यादा पुराना मामला
प्रीति जिंटा ने लिखा कि रिकॉर्ड के लिए एक लोन लिया गया था, जो पूरी तरह से चुका दिया गया था। इस बात को 10 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। उम्मीद है कि यह स्पष्ट हो जाएगा और मदद करेगा ताकि भविष्य में कोई गलतफहमी न हो। हाल ही में जब न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के लेनदेन पर रिजर्व बैंक ने रोक लगा दी थी। तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बैंक ने नियमों का पालन किए बिना कुछ लोगों को बड़ा कर्ज दिया था और उनके कर्ज भी माफ कर दिए थे। इस सूची में प्रीति जिंटा का नाम भी था।



