पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर मनाई दीपावली, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर बोले- तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने मिठाई खिलाकर जवानों को दीपावली की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दिवाली उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि वे इसे देश के रक्षकों के बीच मना रहे हैं।

पीएम मोदी ने ऑरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेना के पराक्रम की नई मिसाल कायम की. पीएम ने कहा कि कि तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड समय में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब दुश्मन सामने हो, जब युद्ध की आशंका हो तब जिसके पास अपने दम पर लड़ाई लड़ने की ताकत हो उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है।

INS विक्रांत के नाम से ही पूरे पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी', PM मोदी ने बीच  समंदर नौसेना के साथ मनाई दिवाली - PM narendra Modi celebrates Diwali Navy  onboard INS

आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है

पीएम मोदी ने कहा कि सेनाओं के सशक्त होने के लिए उनका आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। ये वीर जवान इसी मिट्टी में पैदा हुए हैं, इसी मिट्टी में पले हैं। जिस मां की गोद से उन्होंने जन्म लिया है, वो मां भी इसी मिट्टी में पलीबड़ी है और इसलिए इस मिट्टी के लिए मरने के लिए, इस मिट्टी के मानसम्मान के लिए अपने आप को खपा देने की वो प्रेरणा रखते हैं। जो ताकत आपके भारतीय होने में है, जो ताकत आपका भारत की मिट्टी से जुड़े होने में जुड़ी हुई है वैसे ही हमारा हर औजार, शस्त्र, हर पुरजा जैसेजैसे भारतीय होते जाएगा, हमारी ताकत को चारचांद लग जाएंगे।

अब कई देश मिशाइलें खरीदना चाहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा वर्ष 2014 से अब तक हमारे शिपयार्ड द्वारा 40 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई गई हैं। हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा उत्पाद निर्यातकों में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस नाम से कुछ लोगों के मन में डर पैदा होता है, अब कई देश इन मिसाइलों को खरीदने के इच्छुक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले ही हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम ने ही पूरे पाकिस्तान में खौफ की लहर दौड़ा दी थी। इसकी ताकत ऐसी हैएक ऐसा नाम जो युद्ध शुरू होने से पहले ही दुश्मन के हौसले पस्त कर देता है। यही है आईएनएस विक्रांत की ताकत।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।