राज्यसभा में विदाई के दौरान बोले मल्लिकार्जुन खड़गे-देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी के साथ कर ली

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। राज्यसभा से बुधवार 18 मार्च को कई सांसदों क विदाई हुई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया। खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा का का नाम लेकर मजाक में में कहा कि मैं 54 साल से देवगौड़ा जी को जानता हूं। पहले वे हमारे साथ थे, फिर पता नहीं क्या हुआ कि हमसे दूर हो गए। मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी जी से कर ली। उनका इतना कहते ही पीएम मोदी सहित सदन में उपस्थित सारे सदस्य हंस पड़े।

खड़गे ने कहा कि विदाई का जिक्र आते ही मन भारी हो जाता है और समझ नहीं आता कि बात कहां से शुरू करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करने वाला व्यक्ति कभी रिटायर नहीं होता, ही टायर्ड होता है। खड़गे ने बताया कि 54 साल के संसदीय अनुभव के बावजूद उन्हें आज भी सीखने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि हर आदमी संपूर्ण ज्ञानी नहीं होता। इस दौरान खड़गे ने कई सदस्यों का जिक्र किया। खड़गे ने कहा कि रामदास अट्ठावले अपनी खास शैली के लिए जाने जाते हैं और उनकी कविताएं अक्सर प्रधानमंत्री मोदी पर ही केंद्रित होती हैं। उन्होंने अपने सहयोगी शक्ति सिंह गोहिल और नीरज डांगी की भी प्रशंसा की। खड़गे ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखी। उनके जाने से सदन में एक खालीपन महसूस होगा। खड़गे ने कहा कि सदन को ऐसा सभापति मिले जो अच्छा व्यवहार और संयम बनाए रखे. हम जितना मिलकर काम करेंगे, उतना बेहतर होग। दूरी बढ़ेगी तो गलतफहमी भी बढ़ेगी। यह संसदीय प्रणाली के लिए अच्छा नहीं है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।