बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह-राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया है, जनता इसका बदला जरूर लेगी

Date:

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार में थे। लखीसराय में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर वार किया। शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार की जनता इसका बदला जरूर लेगी।

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और अब आपने छठ मइया का अपमान किया। ये बिहार है, 14 तारीख को जब डब्बे खुलेंगे तो दूरदूर तक एनडीए होगा।

जंगलराज को रोकने के लिए करें वोट

शाह ने कहा कि महागठबंधन के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं। यहां तक कि इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो रहे। ये लोग सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन ही नहीं है। अमित शाह ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है। इसके बाद उन्होंने जनता से कहा कि आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आपको यह सोचकर वोट देना है कि आपका वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए होगा। आपका एकएक वोट बिहार में जंगलराज को रोकने के लिए है।

राजद-कांग्रेस के घोटाले का किया जिक्र

अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू और राबड़ी ने भी बहुत काम किया है. यहां चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का स्कैम, बाढ़ राहत घोटाला, आय से अधिक संपत्ति का घोटाला आखिर किसने किया। ये सारा इन लोगों ने ही किया है यानी छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभानअल्लाह। लालूराबड़ी ने तो जो किया सो किया, इनके बड़े मियां राहुल गांधी ने भी करोड़ों के घोटाले किए हैं। कांग्रेस और आरजेडी वालों ने तो राम मंदिर का विरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया है। अब हम माता सीता जी का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी से सीधे अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने जा रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस वालों ने कभी भी भगवान राम और माता सीता का सम्मान नहीं किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।