बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का संकल्प पत्र जारी, मेट्रो और एयरपोर्ट से लेकर एक करोड़ युवाओं को रोजगार के वादे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र के जरिए भाजपा, जदयू और अन्य सहयोगी दलों ने मिलकर वादा किया है कि अगर बिहार में फिर से सरकार आती है, तो एक करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके साथ ही चार शहरों में मेट्रो सहित कई अन्य वादे किए गए हैं।

संकल्प पत्र में एनडीए ने कहा है कि कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार दिया जाएगा और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खुलेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता राशि दिए जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा, एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने की भी बात कही गई। एनडीए के घोषणापत्र में दावा किया गया है कि बिहार के हर स्वीकृत जिले में मेडिकल कॉलेज और एक विश्वस्तरीय मेडिसिटी बनाई जाएगी। बिहार अब इलाज के लिए बाहर जाने वाला नहीं, दूसरों को इलाज देने वाला राज्य बनेगा।

संकल्प पत्र के मुख्य प्वाइंट

-एनडीए के संकल्प पत्र में लिखा गया है कि 50 लाख पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।

-पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं

-अतिपिछड़ा वर्ग के अलग–अलग व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का वादा

– कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करते हुए हर किसान को हर साल 3 हजार, कुल 9 हजार रुपये का लाभ

-एग्री–इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा

– सरकार आने पर बिहार में 3600 किलोमीटर के रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा। सात नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे।

-पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।

‘मत्स्य–दुग्ध मिशन‘ योजना सेप्रत्येक मत्स्य पालक को कुल ₹9,00050 (पचास) का लाभ दिया जाएगा।

‘बिहार दुग्ध मिशन‘ की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्सस्थापित किए जाएंगे।

–5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा।

-न्यूपटना में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।

-मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम‘ के रूप में विकसित किया जाएगा।

–10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।

-विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।

-प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।

–हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा।

– किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

–मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

–हर अनुमंडल में एससी व एसटी के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा।

–उच्च शिक्षा संस्थान में अध्यनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000 दिया जाएगा।

– गरीब परिवारों के छात्रों को नर्सरी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

–स्कूलों में मिड–डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा।

-50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।