बिहार में योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दिया बंटे थे तो कटे थे का नारा, कहा- इंडी गठबंधन में तीन बंदर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के दरभंगा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने अपने पुराने नारे बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र करते हुए कहा कि याद करना बंटे थे तो कटे थे, बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ भी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन को तीन बंदरो का गठबंधन बताया।

योगी ने कहा कि जो विकास में बाधक है उसको पनपने नहीं देना है। हमें फिर से अयोध्या और मिथिला को जोड़कर रामराज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना है। रामराज्य की अवधारणा तब ही आएगी जब बिहार में एनडीए की सरकार आएगी। योगी ने कहा कि जब भी आरजेडी–कांग्रेस का गठबंधन बिहार के अंदर आया है बिहार में दंगों की आग फैली है। जातीय नरसंहार हुए हैं। यहां पर अपहरण एक उद्योग बना है। अब बिहार में हम इसे फिर से कभी नहीं आने देंगे। उन्होंने जनता से कहा कि अयोध्या का संदेशा लेकर आया हूं। संदेशा यही है कि एनडीए की सरकार फिर से आनी चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बने।

इंडी गठबंधन के तीन और बंदर

सीएम योगी ने कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा, आज इंडी गठबंधन के तीन और बंदर आ गए। पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर। पप्पू सच बोल नहीं सकता, अच्छा बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इन लोगों को एनडीए सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे। इसके बारे में बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते, देख नहीं सकते, इसलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विपक्ष लगा रहा बिहार की सुरक्षा में सेंध

सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन खानदानी माफिया को गले लगाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। घुसपैठियों को बिहार की धरती में घुसाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। आरजेडी की सरकार के समय में यहां पर बिहार के अंदर 70 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुई थी। बिहार में जाति को जाति से लड़ाते थे। पर्व और त्यौहार नहीं होने देते थे। बेटी, व्यापारी असुरक्षित, कट्टा बंदूक लेकर के बिहार की पूरी व्यवस्था को धूमिल करने का प्रयास किया था। ये आपको तो जाति के नाम पर बांटते हैं और फिर राष्ट्रीय सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।