👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हरमन इलाके में एक बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को मार दी। बताया जाता है कि डंपर का ब्रेक फेल हो गया था। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और काफी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 10 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचलता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर लगभग 300 मीटर तक लोगों और गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा, जब तक कि वह एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि डंपर की ब्रेक अचानक फेल हो जाने से हादसा हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने का कार्य जारी है।



