👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
0:00 left
अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को कहा ‘घुसपैठिया’, अमित शाह के बयान पर दिया तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘घुसपैठिया’ कहकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘मुस्लिम आबादी और घुसपैठ’ संबंधी बयान पर सवाल कहा, भारतीय जनता पार्टी के पास सब फर्जी आंकड़े हैं। अगर इनके आंकड़े मानोगे तो आप डूब जाओगे।
अखिलेश ने कहा,हमारे यहां यूपी में भी घुसपैठिए हैं। मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के हैं, हम तो चाहते हैं इन्हें उत्तराखंड भेज दिया जाए।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि,केवल यही घुसपैठिए नहीं हैं, विचारधारा से भी घुसपैठिए हैं। ये बीजेपी के सदस्य नहीं, दूसरे के सदस्य थे। तो बताइए, भारतीय जनता पार्टी में घुसपैठिए हुए कि नहीं हुए?
गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि दो समुदायों की जनसंख्या वृद्धि में अंतर “घुसपैठ” के कारण है। उनके मुताबिक,
मुस्लिम आबादी 24.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि हिंदू आबादी 4.5 प्रतिशत घट गई है।



