👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
0:00 left
गाजा में युद्धविराम के बीच बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा से बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजराइल रवाना हो गए हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा कि गाजा में जंग खत्म हो गई है।
ट्रंप ने बताया कि युद्धविराम जारी रहेगा और गाजा के लिए जल्द ही एक ‘शांति बोर्ड’ की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने कहा,हम सभी को खुश रखेंगे — चाहे वे यहूदी हों, मुस्लिम हों या अरब देश। हम इजराइल के बाद मिस्र जा रहे हैं, जहां हम बहुत ताकतवर, बड़े और अमीर देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
ग़ौरतलब है कि हमास के पास इजराइली बंधकों की रिहाई के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) तक का समय है।
राष्ट्रपति ट्रंप इजराइल से रवाना होकर मिस्र जाएंगे, जहां वे गाजा संकट पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर भी शामिल होंगे, जो पहले ही मिस्र पहुंच चुके हैं।



