बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4लोगों की मौत हुई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।
बताया जाता है कि यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी, जबकि मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने–सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। रेलवे के अनुसार बिलासपुर स्टेशन के पास गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने कहा है कि जांच के बाद सभी जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है. जिसके तहत मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख दिए जाएंगे।


