तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने चुनावी रैली में कहा- कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस, भाजपा ने बताया जिन्नावादी

Date:

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित रैली में कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक पद नहीं देती, जबकि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों को बड़े पद देती है। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान को कांग्रेस की असली सोच का खुलासा बताया। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने आज जो कहा, वह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता की खुली कबूलियत है। यह पार्टी अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं रही, बल्कि जिन्नावादी कांग्रेस बन चुकी है। पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुस्लिम फर्स्ट, शरीया फर्स्ट, वोट बैंक फर्स्ट की नीति पर चलती रही है, जबकि संविधान फर्स्ट या इंडिया फर्स्ट उसके लिए कभी प्राथमिकता नहीं रही। पूनावाला ने कहा कि इस मानसिकता के कारण ही कांग्रेस ने कई बार ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के आरक्षण में कटौती कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक और तेलंगाना दोनों में कांग्रेस सरकारों ने यही किया। पूनावाला ने कहा कि यह वही सोच है जिसने भारत के विभाजन के समय जिन्ना जैसे नेताओं को बढ़ावा दिया था। कांग्रेस आज भी उसी दिशा में जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहां मुसलमान मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। सीएम रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को हैदराबाद में कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक पद नहीं देती, जबकि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों को बड़े पद देती है। रेवंत रेड्डी के इस बयान पर कांग्रेस ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।