दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर: एयर क्वालिटी इंडेक्स 379 पहुंचा, जीआरएपी-3 की पाबंदियां बेअसर
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का औसत स्तर 379 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में आता है। रविवार को यह आंकड़ा 370 था।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स

हवा में घुला जहर
सुबह राजधानी पर स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, 301 से 400 तक का AQI स्तर लोगों में सांस संबंधी बीमारियों को जन्म दे सकता है।
कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं।
जीआरएपी-3 के बावजूद हालात नहीं सुधरे
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) के तहत पाबंदियां प्रभावी नहीं हो पाई हैं।
वाहन प्रतिबंध, निर्माण कार्यों पर रोक और अन्य उपायों के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिख रहा।
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी को लेकर नागरिकों ने रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था।
लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर साफ हवा की मांग और सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और ज़्यादा खतरनाक हो सकती है।



