एग्जिट पोल को झुठलाते हुए बोले तेजस्वी यादव, 14 नवंबर को महागठबंधन की जात होगी, 18 को लेंगे शपथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के बाद मंगलवार को आए एग्जिट पोल के सारे अनुमानों को राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने नकार दिया है। तेजस्वी ने बुधवार को मीडिया से कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है। आप लोग मेरी बात लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं।

तेजस्वी ने कहा कि कहा कि इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है। जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है। यह जनता का स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है। तेजस्वी ने कहा कि वे सबसे पहले सभी सहयोगी दलों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़–चढ़कर भाग लिया। लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और आने वाला परिणाम बिहार की नई दिशा तय करेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे

तेजस्वी ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है, भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलत फहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है। तेजस्वी ने कहा कि ये सब पीएम और अमित शाह के इशारे पर किए गए सर्वे हैं ताकि लोगों पर मानसिक दबाव बनाया जा सके।

इस बार मतदान करने वालों की संख्या ज्यादा

तेजस्वी ने कहा कि 2020 के मुकाबले इस बार 72 लाख ज्यादा लोगों ने मतदान किया है .यह इस बात का संकेत है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए अभी तक यह भी तय नहीं कर पाई कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है, जबकि जनता महागठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के मूड में है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।