बिहार चुनाव में नहीं चला लालू परिवार का जादू, हारते-हारते जीते तेजस्वी यादव, तेज प्रताप की बुरी हार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लालू प्रसाद यादव के परिवार का जादू बिल्कुल ही नहीं चला। लालू के छोटे बेटे और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव हारते-हारते किसी तरह राघोपुर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ परिवार छोड़कर अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बुरी तरह हार गए हैं।

मतगणना के दौरान दिन बर चली उटापटक के बाद तेजस्वी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को हरा दिया है। गिनती के दौरान कई राउंड में तेजस्वी पीछे भी हुए। कई बार तो ऐसा लगा कि वो हार भी सकते हैं। तेजस्वी यादव को 118597 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 104065 वोट मिले। इस बार राघोपुर विधानसभा से सीट निकालना तेजस्वी यादव के लिए काफी चुनौती भरा माना जा रहा था। यही वजह रही कि कई बार राबड़ी देवी, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को भी इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए जाना पड़ा। तेजस्वी यादव अन्य जगह चुनाव प्रचार करने के साथ–साथ राघोपुर जाकर लोगों से मिलते रहे थे। ऐसा संकेत मिल रहा था कि कई जातियां और राघोपुर दियारा क्षेत्र के कुछ यादव जाति के लोग उनसे नाराज हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव पहली बार 2015 में विधायक बने थे। दूसरी बार 2020 में फिर जीते। मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव पहली बार 1995 में राघोपुर से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। उस समय से लगातार यह सीट लालू परिवार के कब्जे में है।

👉 यह भी पढ़ें:

महुआ में हारे तेज प्रताप यादव

परिवार से निष्कासित होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने नशक्ति जनता दल नामक पार्टी बनाई थी। महुआ विधानसभा सीट से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। तेज प्रताप यहां तीसरे स्थान पर रहे। 27वें तथा अंतिम राउंड की गिनती में एनडीए घटक दल एलजेपीआर के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह 87641 वोट पाकर जीत गए। राजद के मुकेश कुमार रौशन 42644 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि तेज प्रताप यादव 35703 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

दानापुर से भी राजद के लिए बुरी खबर

लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के लोकसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र की महत्वपूर्ण दानापुर विधानसभा सीट पर भाजपा के रामकृपाल यादव को जीत मिली है। लोकसभा चुनाव 2024 में मीसा ने रामकृपाल यादव को हराया था। भाजपा ने पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे रामकृपाल को दानापुर से उतारा। उनके खिलाफ वर्तमान विधायक रीतलाल राय को फिर से उतारा गया था। बाहुबली रीतलाल यादव लालू परिवार के करीबी रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।