आईसीसी ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने रोहित शर्मा से छीना नंबर वन बल्लेबाज का खिताब

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। आईसीसी ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, इसमें भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा पीछे हो गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने रोहित शर्मा से नंबर वन का खिताब छीन लिया है। रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल के 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

रोहित शर्मा का नंबर वन एकदिवसीय बल्लेबाज के रूप में दौर समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लाजवाब शतक लगाया था, जिसका रिजल्ट देखने को मिला। इस बल्लेबाजी के दम पर वो आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने कैरेबियन टीम के खिलाफ अपने करियर का सातवां शतक मारा था। उसी के दम पर हिटमैन को पीछे छोड़ दिया और पहला स्थान अपने नाम लिखवा लिया है। इतना ही नहीं, वो ऐसा करने वाले दुसरे कीवी बल्लेबाज बने। इससे पहले 1979 में ग्लेन टर्नर ने यह स्थान हासिल किया था।

जसप्रीत बुमराह बने नंबर वन गेंदबाज

रोहित शर्मा भले ही नंबर वन से बाहर हो गए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर हैं। कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद उनके आईसीसी रैंकिंग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुलदीप यादव इस लिस्ट में 13वें नंबर पर आए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 15वें स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करने वाले हार्मर भी 24वें नंबर पर आ गए हैं, जो अब तक 44वें पर थे। तेंबा बावुमा बल्लेबाजी के मामले में 5वें स्थान पर आ चुके हैं, जबकि शुभमन गिल 11वें पर हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।