अहमदाबाद। देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान गुजरात से एक बुरी खबर आई है। गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार में काम के बोझ और मानसिक तनाव के कारण बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
शिक्षक अरविंदभाई वाढेर ने सुसाइड नोट में एसआईआर का जिक्र किया है और इसी को अपनी जान देने के पीछे की वजह बताया है। उन्होंने लिखा है कि एसआईआर में काम करते–करते थक गया हूं। वे कोडिनार के देवली गांव के रहते थे और छारा कन्या प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। एसआईआर में उन्हें बीएलओ का काम सौंपा गया था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरे से अब यह एसआईआर का काम नहीं हो सकेगा। एसआईआर में काम करते–करते थक गया हूं। तुम अपना और बेटे का ख्याल रखना। मैं तुम दोनों को बहुत चाहता हूं, लेकिन अब मैं बहुत मजबूर हो गया हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में गुजरात में यह दूसरी घटना है, जिसमें बीएलओ के काम के बोझ के कारण किसी टीचर की मौत हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
- गुजरात टाइटन्स ने पीबीकेएस को 4 विकेट से हराया: आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
- दिल्ली में जज की आत्महत्या के मामले में ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ एफआईआर
- दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव


