अखिलेश यादव का आरोप: “यूपी में एसआईआर के नाम पर बीजेपी खेल कर रही है, चुनाव आयोग मिला हुआ है”
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान

अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अच्छी वोटर लिस्ट बनना सब चाहते हैं, लेकिन बीजेपी एसआईआर के नाम पर खेल करना चाहती है। ऐसा खेल हमने बिहार में भी देखा, जहां आरजेडी उन सीटों पर भी हार गई जहां उसकी स्थिति मजबूत थी।”
उन्होंने दावा किया कि बिहार में एसआईआर के दौरान सबसे अधिक वोट कटे थे, जिससे आरजेडी को नुकसान हुआ। अखिलेश का आरोप है कि “चुनाव आयोग बीजेपी से मिला हुआ है।” उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में शादियों का सीजन चल रहा है और इसी समय एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने से कई सवाल खड़े होते हैं।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी को एसआईआर से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रक्रिया के समय और तरीके पर सवाल जरूरी हैं।
गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने के अंत में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा की थी।



