👉 यह भी पढ़ें:
- क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन का कहर: शॉपिंग सेंटर पर दोहरी स्ट्राइक, 130 घायल
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
0:00 left
ट्रंप का शांति प्रस्ताव खारिज: ज़ेलेंस्की का दो-टूक संदेश—“हम अपनी गरिमा और देश से गद्दारी नहीं कर सकते”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बड़ा झटका देते हुए उनका शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया है। शनिवार को ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट कहा कि “हम अपने देश से गद्दारी नहीं कर सकते”, जिसके बाद ट्रंप ने भी दो टूक कह दिया कि अमेरिका यूक्रेन की लगातार मदद जारी नहीं रख सकता।

रूस के साथ मिलकर ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक गुप्त मसौदा तैयार किया था, जिसे उन्होंने ज़ेलेंस्की को भेजा था। हालांकि शर्तों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया, लेकिन माना जाता है कि प्रस्ताव में यूक्रेन से माँग की गई थी कि वह रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क और लुहांस्क पर हमेशा के लिए दावा छोड़ दे। साथ ही यूक्रेन के संविधान में यह जोड़ने की बात भी थी कि वह कभी भी नाटो में शामिल नहीं होगा।
पूर्व में ट्रंप ने दावा किया था कि “हमारे पास शांति का रास्ता है, बस ज़ेलेंस्की को इसे मंज़ूरी देनी होगी। मुझे लगता है कि वे काफी करीब हैं।” लेकिन कीव में अपने कार्यालय के बाहर जनसभा को संबोधित करते हुए ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए इस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया।
ज़ेलेंस्की ने कहा, “यह हमारे इतिहास के सबसे कठिन क्षणों में से एक है। यूक्रेन के सामने या तो अपनी गरिमा त्यागने या एक प्रमुख सहयोगी को खोने का जोखिम उठाने का कठिन विकल्प है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं चौबीसों घंटे लड़ूंगा ताकि योजना के दो बिंदु कभी न भूलें—पहला, यूक्रेनियों की गरिमा और दूसरा, हमारी स्वतंत्रता।”



