बंगाल में एक और बीएलओ की मौत पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-एसआईआर के लिए और कितनी जानें जाएंगी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच एक और बूथ–लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की मौत के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि कृष्णानगर में एक और बीएलओ, एक महिला शिक्षक की मौत की खबर सुनकर बहुत सदमा लगा।

ममता ने लिखा कि विधानसभा क्षेत्र छपरा (82) में बीएलओ रिंकू तरफदार ने अपने घर पर आत्महत्या करने से पहले अपने सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को दोषी ठहराया है। ममता ने पूछा कि एसआईआर की वजह से पश्चिम बंगाल में और कितनी जानें जाएंगी। एसआईआर के लिए और कितने लोगों को मरना होगा? इस प्रोसेस के लिए हमें और कितनी लाशें देखनी पड़ेंगी? यह अब सच में बहुत चिंता की बात हो गई है।

बताया जाता है कि नादिया जिले की बूथ–लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रिंकू तरफदार ने कथित तौर पर राज्य में एसआईआर से जुड़े काम के दबाव के कारण आत्महत्या की। अपने सुसाइड नोट में रिंकू तरफदार ने चिंता जताई थी कि अगर उन्होंने बीएलओ का काम पूरा नहीं किया तो उन पर प्रशासनिक दबाव आएगा। पुलिस के मुताबिक, महिला बीएलओ ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर लिखा था कि मैं प्रेशर नहीं झेल सकती। इस हफ्ते पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जलपाईगुड़ी में शांति मुनि एक्का नाम की एक और महिला बीएलओ ने आत्महत्या की थी। एक्का की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की आलोचना की थी।

वरिष्ठ टीएमसी नेताओं अरूप बिस्वास, चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्थ भौमिक ने शनिवार को चुनाव आयोग के कार्यालय में इन घटनाओं के बारे में चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा। अरूप बिस्वास ने कहा कि जिस काम को करने में दो साल लगते हैं, उसे दो महीने में निपटाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि हर बूथ पर 150 से 200 मतदाताओं के नाम जानबूझकर गायब किए जा रहे हैं और आयोग की वेबसाइट गलतियों से भरी है। उन्होंने कहा कि इन खामियों की वजह से ही लोगों की जान जा रही है। टीएमसी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ को एसआईआर के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। भट्टाचार्य ने कहा कि बीएलओ को बिना उचित प्रशिक्षण के अनुचित दबाव में रखा जा रहा है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।