👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 27 नवंबर को शेयर बाजार हरे निशान में तो बंद हुआ लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई बरकरार नहीं रख पाए। बीएसई सेंसेक्स 110.87 अंक चढ़कर 85,720.38 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 10.25 अंक की बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने–अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.67 अंक उछलकर 86,026.18 अंक के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को यह 85,978.25 अंक पर पहुंचा था। एनएसई निफ्टी 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने इससे पहले 27 सितंबर 2024 को कारोबार के दौरान 26,277 अंक के उच्च स्तर को छुआ था।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। इसके विपरित इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट रही। आज बजाज फाइनेंस के शेयर 2.58 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि आईसीआईसी बैंक के शेयर 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर 1.21 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, एचसीएल के शेयरों में 0.82 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसके विपरित, इटरनल के शेयर 1.56 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.42 प्रतिशत की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि एसबीआई के शेयरों में 1.14 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। इसके अलावा, टाटा स्टील के शेयर 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।



