पुराना सोना अभी भी चमक रहा है — भारत की जीत पर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान 

Date:

पुराना सोना अभी भी चमक रहा है — भारत की जीत पर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की दमदार जीत के बाद पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की अहमियत पर बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि भारत यह मैच सिर्फ इसलिए जीत पाया क्योंकि कोहली और रोहित ने शुरुआत से टीम को संभाला। उनके मुताबिक, अगर ये दोनों बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो जाते, तो टीम 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाती।

Mohammad Kaif:

कैफ ने कहा,अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो जाते तो आप मैच हार जाते। 300-350 रन नहीं बन पाए, तो यह दक्षिण अफ्रीकी टीम आपको आसानी से हरा देगी। इस जीत का सीधा संबंध रोहित-विराट से है।”

उन्होंने साफ कहा कि युवा खिलाड़ी अभी उतना योगदान नहीं दे पा रहे और ऐसे बड़े मुकाबलों में अनुभव की अहमियत ज्यादा होती है।
“युवाओं पर काम हो रहा है, लेकिन वे अभी 200 भी नहीं बना पाएंगे। इसलिए आखिरकार टीम को कोहली और रोहित पर ही भरोसा करना पड़ा।”

रोहित-विराट के बिना टीम इंडिया का कोई चांस नहीं', भारत के पूर्व दिग्गज के  बयान ने सभी को चौंकाया | ind vs sa mohammed kaif on virat kohli rohit  sharma batting

टेस्ट सीरीज हारने के बाद यह जीत खिलाड़ियों और फैंस के लिए राहत भरी रही। कैफ ने कहा,कोहली ने शतक लगाया, सात छक्के जड़े, रोहित ने तीन छक्के लगाए और शानदार साझेदारी की। वही काम उन्होंने सिडनी में भी किया था। हमारा पुराना सोना अभी भी सोना है। कोहली 37 और रोहित 38 के हो चुके हैं, लेकिन इस मैच में उनकी जरूरत सबसे ज्यादा थी। अगर उन्होंने रन नहीं बनाए होते, तो दक्षिण अफ्रीका यह मैच आसानी से जीत जाता।”

पहले वनडे में कोहली ने 135 (120 गेंद) की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित ने 57 (51 गेंद) बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। कैफ का मानना है कि उम्र बढ़ने के बावजूद टीम इंडिया अभी भी इन दिग्गजों पर निर्भर है।

चाहे उम्र बढ़ रही हो, लेकिन कोहली और रोहित की जरूरत टीम इंडिया को आज भी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।