मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा

0
3

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद की एक रैली में भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चनाव आयोग बंगाल में राष्ट्रपति शासन चला रहा है। मालदा की घटना को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में हालात बिगाड़ने के पीछे एक सुनियोजित साजिश है।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग आग से खेल रहे हैं और मालदा की घटना उसी गंदी साजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा कि एक अलगथलग घटना को पूरे बंगाल की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के अनुभवी अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया, जो बंगाल की हर स्थिति से परिचित थे। उनकी जगह ऐसे केंद्रीय अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिन्हें राज्य की भौगोलिक, सामाजिक और जमीनी हकीकत की समझ नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले के लिए सीधे अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कानूनव्यवस्था को कमजोर करने और बंगाल की शांति के साथ राजनीति करने के कारण अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल इस तरह की खतरनाक साजिश को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और राज्य की शांति और सम्मान की रक्षा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here