इंडिगो संकट को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़के राम मोहन नायडू, कहा-यह कोई राजनीतिक मामला नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन में पिछले कई दिनों से चल रहे सकट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे मोनोपोली मॉडल का खामियाजा बताया था। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि यह जनता से जुड़ा मुद्दा है।

मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार ने हमेशा एविएशन सेक्टर में ज्यादा प्रतिस्पर्धा लाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि हमने लीजिंग कॉस्ट कम करने के लिए कानून भी बनाए, ताकि ज्यादा विमान बेड़े में शामिल हो सकें। नायडू ने कहा कि राहुल गांधी अगर पूरी जानकारी के साथ बात करते तो बेहतर होता। मंत्री ने कहा कि देश में हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है, इसलिए यह सेक्टर में नए लोगों के आने का अच्छा मौका है, जिसे सरकार भी बढ़ावा दे रही है।

राहुल ने सरकार को ठहराया था जिम्मेदार

राहुल गांधी ने इंडिगो संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और हजारों यात्रियों के फंसने की घटना पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इंडिगो की गड़बड़ी इस सरकार के मोनोपोली मॉडल की कीमत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम भारतीयों को देरी, कैंसिलेशन और लाचारी के रूप में इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की मांग करते हुए कहा, भारत मैच–फिक्सिंग मोनोपोली का नहीं, बल्कि हर सेक्टर में निष्पक्ष कॉम्पिटिशन का हकदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।