👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 11 दिसंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 426.86 अंकों की तेजी के साथ 84,818.13 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 140.55 अंकों की बढ़त के साथ 25,898.55 के लेवल पर क्लोज हुआ।
गुरुवार को बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रही, लेकिन जल्द ही इसने शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स एक समय पर 240 अंक टूट गया था, लेकिन बाद में इसमें उछाल आया। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंफोसिस, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाभ में रहे। दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट दिखी।



