पुतिन के दौरे के बाद पहली बार पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बात, द्विपक्षीय संबंधो में प्रगति की समीक्षा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद गुरुवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। पीएम मोदी ने लिखा कि प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और दिलचस्प बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय संबंधो में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही क्षेत्रीय और इंटरनेशनल डेवलपमेंट पर चर्चा की। भारत और अमेरिका ग्लोबल शांति, स्टेबिलिटी और खुशहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कॉम्पैक्ट कार्यक्रम पर भी चर्चा की। यह कार्यक्रम 21वीं सदी के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य, तकनीकी और व्यापारिक सहयोग को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। मोदी और ट्रंप ने महत्वपूर्ण तकनीकों, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने माना कि इन क्षेत्रों में सहयोग दोनों देशों के हित में है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति को लेकर भी विचार साझा किए। बातचीत में वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सहयोगात्मक ढांचे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने माना कि कई मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर मिलकर काम करने से प्रभावी समाधान निकल सकता है। मोदी और ट्रंप ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए तालमेल बढ़ाने पर सहमति जताई।

पुतिन के दौरे के बाद बदले पहली बातचीत

पीएम मोदी और ट्रंप ने खास रीजनल और ग्लोबल डेवलपमेंट्स पर भी बात की। वे बदलते जियोपॉलिटिकल माहौल में आम चुनौतियों से निपटने और आम हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। दोनों नेता स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए संपर्क में रहने पर सहमत हुए। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बाद हुी है।

व्यापारिक रिश्तों में चल रहा है तनाव

फिलहाल दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में तनाव चल रहा है। अमेरिका ने भारत के रूसी तेल के इंपोर्ट को लेकर चिंताओं के बीच अगस्त 2025 से अधिकतर भारतीय एक्सपोर्ट पर 50% टैरिफ लगा रखा है। इस बीच, अमेरिका का एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल 10-11 दिसंबर को बातचीत के लिए भारत आया है, लेकिन अब तक कोई खास नतीजा नहीं निकला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।