मंत्रीजी के बांका ने सीएम की बैठक का बिगाड़ा डेकोरम, ऐसे छुटभैये समर्थक भी बिठा दिए जो अपेक्षित ही नहीं थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जब से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बांका सुमित मिश्रा नगर अध्यक्ष के पद पर सुशोभित हुए हैं, तब से एयरपोर्ट से लेकर सीएम की बैठकों तक का डेकोरम बिगड़ गया है। एयरपोर्ट पर भी स्वागत के लिए कई अनअपेक्षित नेता सीएम का स्वागत करने पहुंचने लगे हैं। हद तो तब हो गई जब रविवार को शहर के विकास को लेकर आयोजित सीएम की बैठक में कई छुटभैये नेताओं को बैठा देखा गया।

इंदौर के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का ही कहना है कि सीएम की बैठक में सिर्फ जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। इसका मतलब यह कि जो वर्तमान में किसी जिम्मेदार पद पर हैं। लेकिन, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कई ऐसे नेताओं को भी अंदर बिठा दिया, जो किसी भी पद पर नहीं है और न ही कोई फैसला लेने का अधिकार रखते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसके कारण बैठक में भीड़ ज्यादा हो गई और पूरा डेकोरम बिगड़ गया।

👉 यह भी पढ़ें:

मंत्री समर्थक कई नेता अगली पंक्ति में बैठे

बैठक के जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें मंत्री समर्थक कई नेता अगली पंक्ति में बैठे नजर आ रहे हैं। चूंकि वे अपेक्षित नहीं थे, इसलिए उनकी नेमप्लेट भी नहीं बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि हरिनारायण यादव, चिंटू वर्मा, दीपक जैन टीनू, अक्षत चौधरी सहित कई मंत्री समर्थक बैठक में दिखे।

नगर कार्यकारिणी के सदस्य भी पहुंच गए

ताज्जुब की बात यह है कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। इसके बावजूद बांका सुमित मिश्रा ने मंत्री समर्थकों के अलावा अपनी टीम के सदस्यों को भी प्रवेश दिलाया। बैठक में नगर कार्यकारिणी के कई ऐसे सदस्य नजर आए जो बांके के खास हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में पूरी तरह राजनीति हावी रही और मंत्री गुट के लोगों को जबरदस्ती प्रवेश दिलाया गया।

एयरपोर्ट पर भी बिगड़ रही है व्यवस्था

एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इन दिनों सीएम के इंदौर आने पर एयरपोर्ट पर स्वागत की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। चूंकि नगर अध्यक्ष ही नाम तय करते हैं, इसलिए कई ऐसे लोगों से भी सीएम का स्वागत करा देते हैं, जो पात्र नहीं हैं। पहले वरिष्ठ नेताओं को इस सूची में तवज्जो दी जाती थी, लेकिन अब नगर अध्यक्ष अपने हिसाब से समर्थकों के नाम तय कर देते हैं।

अधिकारियों को कल किसने चमकाया

कल की बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम से कहा कि उनके नाम पर इंदौर के अधिकारी उन्हें चमकाते हैं। अब अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें चमकाकर अपने समर्थकों को किसने प्रवेश दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो सीएम की बैठकों का पूरा ढर्रा ही बिगड़ जाएगा।

मंत्री गुट की तरफ भारी दिखता है पलड़ा

भाजपा में इस बात की चर्चा है कि भले ही बांका सुमित मिश्रा खुद को सभी का नेता बताते फिरते हैं, लेकिन उनका झुकाव मंत्री गुट की तरफ साफ नजर आ जाता है। मिश्राजी बार-बार यह जताने की कोशिश भी करते हैं कि वे सीएम के खास हैं, लेकिन उनकी करतूतों से यह साफ पता चल जाता है कि वे किसके समर्थक हैं और किसके इशारे पर काम करते हैं। कल की बैठक से भी यह स्पष्ट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

एसआर ग्रुप ने इंदौर में Marriott के तीन 5 स्टार होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया। इसमें JW Marriott मध्य प्रदेश का पहला होगा। ये होटल लग्जरी और बिजनेस सुविधाएं देंगे।

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।