👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, कहा-दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में एके-47, मोदी जी कहां गया आपका वादा
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
- Mallikarjun Kharge ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, तब तक कोई चर्चा नहीं
- Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं
0:00 left
नई दिल्ली। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। इस महारैली में कांग्रेस के अधिकांश बड़े नेता मौजूद रहे और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। मैंने सवाल पूछे तो चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए– विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। यह मोहन भागवत की सोच है, यह संघ की विचारधारा है। हमारी, हिंदुस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।
चुनाव के समय 10 हजार रुपए देने का मामला उठाया
राहुल गांधी ने कहा कि उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। उनके चुनाव आयुक्त हैं– ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। चुनाव आयोग–भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उनपर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उनपर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा-वोट चोरी पर बहस से घबरा गए
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती है। जब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, एसआईआर पर, वोट चोरी पर बहस करनी है, तो वो घबरा गए। उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। अंत में कैसे माने कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे। हम संसद में यह बहस करते रहे कि राष्ट्र गीत किसका है, राष्ट्र गीत कैसे बना, राष्ट्र गीत क्यों बना और जो बड़ी–बड़ी समस्याएं हैं, जिससे आप जूझ रहे हो–बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, इनके बारे में चर्चा करने की हिम्मत नहीं है।
खड़गे ने कहा-जनता के लिए लड़ रहे राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है।अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें।



