अपनी पुरानी विधानसभा में एक बार फिर ताकत दिखाएंगे सुदर्शन गुप्ता, चुनरी यात्रा से बनेगा माहौल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विधानसभा एक के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता अपनी पुरानी विधानसभा में एक बार फिर ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। 18 अक्टूबर को बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे गुप्ता को क्षेत्र के लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। इसका अंदाजा इसकी तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक से ही लगाया जा सकता है।

विधानसभा एक में गुप्ता आज भी लोकप्रिय

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विधानसभा एक पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कब्जा है। विजयवर्गीय को तो अपनी राजनीति से फुर्सत नहीं है, इसलिए यह विधानसभा उनके बेटे आकाश संभालते हैं। यहां पूरी दो नंबर और तीन नंबर विधानसभा की टीम लगी रहती है। इसके कारण आज भी एक नंबर विधानसभा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में सुदर्शन गुप्ता की लोकप्रियता बनी हुई है।

मुसीबत के समय याद आते हैं गुप्ता

विधानसभा एक की स्थिति अजीब है। मंत्री गुट द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं को लगभग त्याग दिया गया है। एक और पूर्व विधायक संजय शुक्ला हैं। वे भले ही कांग्रेस से भाजपा में आ गए हैं, लेकिन भाजपा वाले उन्हें स्वीकार नहीं करते और वे भी भाजपा वालों को अपना मानते नहीं। इधर, मंत्रीजी की अलग ही भाजपा चल रही है। ऐसे में आज बी भाजपा के पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं को आज भी मुसीबत के समय सुदर्शन गुप्ता याद आते हैं।

टिकट कटने के बाद भी नहीं छोड़ा मैदान

विधानसभा एक में सुदर्शन गुप्ता को एक बार हार मिली। इसके बाद उनका टिकट भी कट गया। इसके बावजूद गुप्ता क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। विधानसभा में बाहरी लोगों के कब्जे के बाद असली कार्यकर्ता आज भी सुदर्शन गुप्ता के साथ ही है।

तैयारी की बैठक में दिखाई पूरी ताकत

चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में सुदर्शन गुप्ता ने पूरी ताकत दिखाई। बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन की मौजूदगी ने भी कई संकेत दिए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राकेश शर्मा, भूपेंद्र केसरी, चेतक कमल वाघेला, पार्षद महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, भावना मनोज मिश्रा, राहुल जायसवाल, सीमा कृष्णवल्लभ डाबी, पराग कौशल, ममता सुभाष सुनेरे, सोनाली मुकेश धारकर, नितिन कश्यप, नीता मुकेश शर्मा, बबली नरवले, गगन यादव, सावन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सत्तन ने कही आसुरी शक्तियों के नाश की बात

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि माँ बिजासन इंदौर का प्रसिद्ध मंदिर है, प्राचीन काल में युद्ध में जाने के पूर्व माता बिजासन की पूजा की जाती थी, जिससे युद्ध में विजय प्राप्त होती थी। आज भी हम अज्ञात असुरों से लड़ रहे हैं जो सनातन को कमजोर करने में लगे है, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें हमारे राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनने से रोकना चाहती है, इसलिए निरंतर देश में जातिवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद के माध्यम से देश को अस्थिर करना चाहती है, यदि इन आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करना है और सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए माँ बिजासन का आशीर्वाद जरूरी है।

ढाई किलोमीटर विशाल चुनरी अर्पित होगी

चुनरी यात्रा संयोजक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर बड़ा गणपति मंदिर से माँ बिजासन मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकलती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण चुनिंदा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यात्रा की परम्परा कायम रही, अब श्रद्धालुओं और क्षेत्र की मातृशक्ति की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए पुनः भव्य स्वरुप में यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष 18 अक्टूबर रविवार को यात्रा निकाली जाएगी। माँ बिजासन को ढाई किलोमीटर विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।

हरतालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पट 24 घंटे खुले, भक्तों की भीड़

हरतालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पट 24 घंटे खुले रखे गए। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और विशेष पूजा हुई।

इंदौर में गणपति उत्सव की शुरुआत, खजराना गणेश के हीरे जड़ित नेत्र बने आकर्षण

इंदौर में गणपति उत्सव की शुरुआत हो गई है। खजराना गणेश के हीरे जड़ित नेत्र इस उत्सव का मुख्य आकर्षण हैं। मंदिर में भव्य सजावट की गई है।

तेल की कीमत $100 के करीब, US-ईरान तनाव से बढ़ा भारत का बजट दबाव

US-ईरान तनाव के कारण तेल की कीमत $100 के करीब पहुंच गई है। इससे भारत के बजट पर दबाव बढ़ा है और आम आदमी की जेब प्रभावित हो रही है।

इंदौर जिला कोर्ट ने बीमा कंपनी को महिला के परिवार को 58 लाख देने का आदेश

इंदौर जिला कोर्ट ने बीमा कंपनी को महिला के परिवार को 58 लाख रुपये देने का आदेश सुनाया है। यह फैसला परिवार के हित में महत्वपूर्ण है।