मनरेगा का नाम बदलने पर बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी-पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों से है नफरत

Date:

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस इस मामले में सरकार पर हमलावर है। मंगलवार को संसद में कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने इसका जोरदार विरोध किया। अब राहुल गांधी ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीब लोगों के अधिकारों से पक्की नफरत है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत हैमहात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्रामस्वराज के सपने का जीवंत रूप है। करोड़ों ग्रामीणों की जिंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ, मगर प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही। पिछले 10 सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं।

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जी राम जी बिल का लाना, महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान करना हैइस योजना को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव के गरीब लोगों की सुरक्षित आजीविका को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ही महात्मा गांधी के विचारों के खिलाफ रहते हैं और वे 2014 से उनके नाम से चल रही योजनाओं को कमजोर करते जा रहे हैं।

राहुल गांधी के अनुसार मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी। पहला -रोजगार का अधिकारजो भी काम मांगेगा, उसे काम मिलेगा। दूसरागांव को प्रगति कार्य खुद तय करने की स्वतंत्रता और तीसरा-केंद्र सरकार मजदूरी का पूरा खर्च और समान की लागत का 75 फीसदी देगी।अब प्रधानमंत्री मोदी इसी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं। बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा। राज्यों को 40 फीसदी खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा। बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।