👉 यह भी पढ़ें:
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
0:00 left
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी की यात्रा पर हैं। जर्मनी की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शहर म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू प्लांट देखने पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने जमकर निशाना साधा है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में विनिर्माण में गिरावट आ रही है। यात्रा के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है। भारत को विकास में तेजी लाने के लिए सार्थक विनिर्माण तंत्र बनाने की जरूरत है। राहुल गांधी के अनुसार, बीएमडब्ल्यू के संयंत्र दौरे का मुख्य आकर्षण टीवीएस की 450 सीसी मोटरसाइकिल देखना था, जिसे बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरे के साथ जर्मनी के म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू की दुनिया का अनुभव करने का मौका मिला। कांग्रेस नेता का कहना था कि बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी में विकसित टीवीएस की 450 सीसी मोटरसाइकिल को देखना एक मुख्य आकर्षण था।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। विपक्ष के नेता को बहुत जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए, खासकर जब वह विदेश में हों। पात्रा ने कहा कि यहां संसद का सत्र चल रहा है, सदन में कई बिलों पर चर्चा हो रही है और राहुल गांधी भारतीय समुदाय को संबोधित करने जर्मनी गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमने राहुल गांधी को म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री जाते देखा और वहां उन्होंने उनके मैन्युफैक्चरिंग की तारीफ की और कहा कि उन्हें दुख है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग खराब है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की बार–बार विदेश यात्राएं और विदेशी धरती से भारत का अपमान करना यह दिखाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के मन में भारत के लिए क्या भावनाएं हैं। राहुल और ज़िम्मेदारी कभी साथ नहीं चल सकते। जब भी वह विदेश जाते हैं, वह संसद और भारत का अपमान करते हैं।



