सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 24 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 198 अंक चढ़कर 77,738.54 के स्तर पर पहुंच गया,  वहीं एनएसई निफ्टी44.25 अंक की बढ़त के साथ 24,296.25 पर कारोबार करता नजर आया।

आईटी और मेटर शेयरों में खरदारी

सोमवार के कारोबार मे आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी दिखाई दी। इंफोसिस के शेयर में 1.96% की तेजी दर्ज हुई और यह ₹1,143 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एचसीएल टेक 1.44% उछलकर ₹1,321.20 पर कारोबार करता दिखा। हिंडाल्को में भी 1.33% की बढ़त रही और इसका भाव ₹1,047.80 तक पहुंच गया। इसी तरह  कोल इंडिया 0.84% की तेजी के साथ ₹408.60 और एचडीएफसी बैंक 0.81% मजबूत होकर ₹732.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इन शेयरों के अलावा टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे प्रमुख शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

सिप्ला सहित कई शेयरों में गिरावट

आज फार्मा और कंज्यूमर सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट नजर आई। सिप्ला का शेयर 1.28% की गिरावट के साथ ₹1,413.80 पर आ गया और यह सबसे ज्यादा दबाव में नजर आया  वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में 0.72% की गिरावट दर्ज हुई और यह ₹8,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा टाइटन और ग्रासिम के शेयरों में भी करीब 0.45% से 0.50% तक की कमजोरी देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हल्के लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

निफ्टी आईटी ने दिखाया दम

क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी आईटी 0.96% की बढ़त के साथ बाजार को सहारा दे रहा है। इसके अलावा निफ्टी एनर्जी (+0.48%) और निफ्टी रियल्टी (+0.36%) में भी तेजी का रुख है। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा (-0.66%) और पीएसयू बैंक (-0.11%) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आखिर क्यों आई बाजार में तेजी

गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंधों की घोषणा से पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इसससे भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई।

विश्व के बाजारों के हाल

जापान का निक्केई 225 वायदा 0.2 फीसदी गिरा, जबकि जापान का टॉपिक्स 0.3 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.6 फीसदी चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग 2 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी गिरे। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा अपरिवर्तित रहा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।

CEC ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में चुनौती, कई सवाल उठाए

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। ज्ञानेश कुमार समेत तीन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं।

मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में; ₹5 लाख करोड़ बचाए

मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने कहा बैंक और अस्पताल अब मोबाइल फोन में उपलब्ध। डिजिटल योजनाओं से ₹5 लाख करोड़ की बचत हुई है।

प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर

पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव आया है। प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम के दो प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के करीबी अब नहीं रहेंगे। नई नियुक्तियों की जरूरत है।